Jabalpur News: रानी अवंती बाई वार्ड को मिला 4 करोड़ 60 लाख के विकास कार्यों की सौगात, विधायक रोहाणी ने किया भूमिपूजन
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। मुख्यमंत्री शहरी अद्योसंरचना विकास योजना के चतुर्थ चरण के तहत, जबलपुर शहर के विकास में एक नई तेज़ी आई है। इसी क्रम में 14 दिसंबर को संभाग क्रमांक 11 के रानी अवंती बाई वार्ड के नागरिकों को 4 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाली उच्च गुणवत्ता की M-30 सीमेंट सड़कों के निर्माण कार्यों की बड़ी सौगात मिली।
तिलहरी चैतन्य सिटी हनुमान मंदिर के समीप आयोजित समारोह में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने केंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी और निगमाध्यक्ष रिंकू विज एवं एमआईसी सदस्य विवेक राम सोनकर के साथ मिलकर विधिवत भूमिपूजन किया।
विधायक और निगमाध्यक्ष के प्रयासों से मिली सौगात- इस अवसर पर, महापौर ने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि केंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी एवं निगमाध्यक्ष और वार्ड पार्षद रिंकू विज की सक्रियता और अथक प्रयासों का परिणाम है, की वार्ड के नागरिकों को इतनी बड़ी सौगात प्राप्त हुई है।
इन प्रमुख मार्गों का होगा निर्माण- ₹4 करोड़ की यह परियोजना क्षेत्र के आवागमन को स्थायी रूप से सुगम बनाएगी। जिन महत्वपूर्ण स्थानों पर सीमेंट-कंक्रीट की सड़कों का निर्माण किया जाएगा। वे है -तिलहरी चैतन्य सिटी, बिलहरी छोटे महावीर से चेतना मैदान तक , गोरैयाघाट सुनील दुबे के घर से उत्तम टेंट तक दुर्गा नगर भटौली गौरीघाट रेल्वे स्टेशन के पास तक।