Jabalpur News: कैंट विधानसभा को बड़ी सौगात, मोहनिया में बनेगा औद्योगिक केंद्र...हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

Jabalpur News: कैंट विधानसभा को बड़ी सौगात, मोहनिया में बनेगा औद्योगिक केंद्र...हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। कैंट विधानसभा अंतर्गत रांझी क्षेत्र के मोहनिया में प्रस्तावित औद्योगिक केंद्र का विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने स्थल निरीक्षण किया। उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहुंचे विधायक ने परियोजना की बारीकियों को समझा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक रोहाणी ने बताया कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना लगभग 25 एकड़ की विशाल भूमि पर आकार लेने जा रही है।

इस औद्योगिक केंद्र की स्थापना से कैंट विधानसभा के परिदृश्य में क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद है। यह सिर्फ एक निर्माण नहीं, बल्कि हमारे क्षेत्र के युवाओं के सपनों की उड़ान है। इस केंद्र के माध्यम से हजारों स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के द्वार खुलेंगे।

विधायक रोहाणी ने कहा कि क्षेत्रवासियों के लिए खुशी की बात यह है कि बहुत जल्द मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कर-कमलों द्वारा इस केंद्र का भूमिपूजन संपन्न होगा। भूमिपूजन के तुरंत बाद निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दिया जाएगा, ताकि समय सीमा के भीतर युवाओं को इसका लाभ मिल सके। स्थल निरीक्षण के इस महत्वपूर्ण अवसर पर विधायक के साथ विकास कार्यों के प्रति समर्पित जन प्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे।