Jabalpur News: अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन में विवाद, युवक की पिटाई, पुलिस जवानों पर आरोप... वीडियो वायरल

Jabalpur News: अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन में विवाद, युवक की पिटाई, पुलिस जवानों पर आरोप... वीडियो वायरल

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। गोरखपुर स्थित बैंक में बाबा अमरनाथ यात्रा में जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने गए युवक की झड़प सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों से हो गई। आरोप है कि झूमाझपटी के बाद पुलिस युवक को अपने साथ ले गई और चौकी में उसकी जमकर पिटाई कर दी।

शरीर में चोट के गंभीर निशान के साथ थाना गोरखपुर पहुंचे युवक ने मुलाहजा कराने की बात कहते हुए बेवजह लाठी से मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए लिखित शिकायत दी है।

गौरव कुमार मेहरोलिया ने पुलिस को बताया कि जरा सी बात पर भड़के पुलिस कमियों ने चौकी में करीब आधा घंटा तक पीटा है। पूरे शरीर में चोट के निशान हैं, हाथ और पैर में गंभीर चोट लगी है।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DXOmUxsEXtD/?igsh=MXZkMHRxcWMxejI3eg==