Jabalpur News: पुलिस हमारी बाप है... कहते हुए जेल गेट तक पहुंचे चाकूबाज, सदर और सिविल लाइन में दिया था वारदात को अंजाम

Jabalpur News: पुलिस हमारी बाप है... कहते हुए जेल गेट तक पहुंचे चाकूबाज, सदर और सिविल लाइन में दिया था वारदात को अंजाम

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। कैंट थाना अंतर्गत सदर बाजार में और सिविल लाइन स्थित एक चाय दुकान में चाकूबाजी की वारदाता को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है। आम नागरिकों के बीच आंतक मचाने वाले बदमाशों का भय कम करने के लिहाज से पुलिस चारों बदमाशों को पैदल ही जेल गेट तक लेकर पहुंची। इस दौरान चारों बदमाश पूरे रास्ते यह कहते हुए चल रहे थे कि पुलिस हमारी बाप है...।

एएसपी सुर्यकांत शर्मा ने बताया कि विगत दिवस सदर बाजार क्षेत्र में तीन युवकों द्वारा एक युवती के साथ सरेराह छेड़छाड़ की गई थी। जब युवती और उसकी बहन ने इस बदसलूकी का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। बहन को मुसीबत में देख जब भाई साहिल बीच-बचाव करने पहुंचा, तो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया।

आरोपियों ने साहिल को बेरहमी से घसीटा और उसके पैर पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया था। इसी तरह सिविल लाइन थाना अंतर्गत मनोहर टी स्टॉल के पास महज वाहन खड़ा करने की बात पर उक्त तीनों अज्ञात बदमाशों ने अक्षय नामक युवक पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था।

अक्षय के साथियों, विकास और अन्य ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावर उसे लहूलुहान कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। उक्त दोनों वारदातें राज बिरहा,शेखर लोधी एवं अभिषेक नामक बदमाशों द्वारा अंजाम देना पाया गया था। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DVP8uedkaY0/?igsh=MTZ6MG51N3Rva3IzdA==