Jabalpur News: 22 मई से लापता कैंट संजय गांधी नगर निवासी युवक की मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Jabalpur News: 22 मई से लापता कैंट संजय गांधी नगर निवासी युवक की मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। 22 मई से लापता कैंट संजय गांधी नगर निवासी साहिल नामक युवक की रेलवे ट्रैक पर लाश मिली है। शुक्रवार को घमापुर थाना पुलिस ने परिजनों को इस संबंध में सूचना दी। लेकिन जब परिजन थाने पहुंचे तो पता चला कि युवक के शव को पुलिस ने अज्ञात मानते हुए दफन कर दिया था। जिसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए। उनका कहना था कि जब उनके द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, तो पुलिस ने शव को अज्ञात मानकर दफन क्यों कर दिया।

वहीं मृतक के पिता का कहना है कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता, उसकी हत्या की गई है। मृतक के पिता मुकेश पासी ने बताया कि उनका बेटा साहिल (उम्र 20 वर्ष) रांझी में एक होटल में काम करता था। लेकिन 22 मई की रात से वह घर नहीं लौटा था। उसके पास से ही वह लापता था ,जिसकी सूचना 23 तारीख को थाना रांझी में देते हुए गुम इंसान कायम कराया गया था।

परिजनों का आरोप है कि 23 मई को घमापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभापुर रेलवे ट्रैक में साहिल की लाश मिलने पर पुलिस ने उसकी शिनाख्त किए बिना मेडिकल अस्पताल भेज दिया और लाश को परिवार को बगैर सूचना दिए हुए दफना दिया।

इस घटना के करीब 6 दिन बाद घमापुर थाना पुलिस ने मुकेश पासी से संपर्क किया और उन्हें बताया कि उनके बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। जिसे दफना दिया गया है। जिसकी बाद परिजनों ने घमापुर थाना पहुंच हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि पूरे मामले की जांच की जाए‌,वहीं पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि उनके द्वारा लापरवाही करते हुए इतने दिनों के बाद सूचना दी गई।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DY7RKSUx4T5/?igsh=ODRydGw1ZXlmNGc=