Jabalpur News: कैंट बोर्ड की बड़ी कार्यवाही, टैक्स बकाया के चलते मधु कलश स्वीट्स किया सील, रांझी के एक लाॅज में लगाया ताला

Jabalpur News: कैंट बोर्ड की बड़ी कार्यवाही, टैक्स बकाया के चलते मधु कलश स्वीट्स किया सील, रांझी के एक लाॅज में लगाया ताला

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। लंबे समय से संपत्ति कर (टैक्स) जमा नहीं करने वालों पर कैंट बोर्ड प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर है। इसी क्रम में बुधवार की सुबह कैंट बोर्ड के राजस्व विभाग ने सदर मेन रोड स्थित मधु कलश स्वीट्स को सील कर दिया। वहीं नोटिस चस्पा कर दिया। इसी तरह रांझी में भी एक लाॅज को सील किया गया है।

राजस्व विभाग के आशीष वर्मा ने बताया कि कैंट बाजार क्षेत्र के कई ऐसे व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं जो लंबे से संपत्ति कर जमा नहीं कर रहे हैं। जिनको देखते हुए कैंट बोर्ड सीईओ राजीव कुमार निर्देश पर ऐसे बड़े बकायादारों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन उसके बाद भी जब तय समय सीमा में टैक्स बिलों का भुगतान नहीं किया गया तो अब सीलिंग की कार्यवाही की जा रही है।

पूर्व में सदर बाजार क्षेत्र के दो भवनों को सील किया गया था। इसी तरह आज बुधवार की सुबह सदर मेन रोड स्थित मधु कलश स्वीट्स (रमेश गुप्ता/ रजनीश गुप्ता मकान नंबर 24-11) को सील किया गया है। वहीं बकाया टैक्स जमा नहीं किए जाने पर प्रस्तावित अग्रिम कार्रवाई के संबंध में चेतावनी नोटिस भी चस्पा किया गया है।

इसी तरह रांझी मेन रोड स्थित मेमोरी लॉज शॉप (आरती जायसवाल मकान नंबर 307) को भी टैक्स बिल बकाया होने के चलते सील किया गया है। कार्यवाही के दौरान राजस्व विभाग के आशीष वर्मा, जाहिद अंसारी,मिथलेश यादव, खेमराज मीना आदि उपस्थित थे।