Jabalpur News: कटंगा में नेत्रहीन बच्चों का धर्मांतरण कराएं जाने का हल्ला, हिंदूवादी संगठनों की आपत्ति के बाद पहुंची पुलिस

Jabalpur News: कटंगा में नेत्रहीन बच्चों का धर्मांतरण कराएं जाने का हल्ला, हिंदूवादी संगठनों की आपत्ति के बाद पहुंची पुलिस

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। कटंगा रोड स्थित हवाबाग कॉलेज के पीछे नेत्रहीन छात्रों का धर्मांतरण कराए जाने के खबर से शनिवार सुबह हड़कंप मच गया। ऐसा बताया जाता है कि क्रिसमस के अवसर पर ईसाई समाज के एक संगठन द्वारा अंधमूक चौराहा स्थित छात्रावास से बच्चों को भोजन के लिए आमंत्रित किया गया था।

जिसके चलते नेत्रहीन छात्र -छात्राएं वहां पहुंचे हुए थे। खाने के पहले वहां मसीह समाज की प्रार्थना की जा रही थी। तभी धर्मातरण की सूचना मिलने पर हिन्दू रक्षा दल के विकास कुमार खरे व अन्य पदाधिकारियों के साथ पुलिस पहुंच गई।

जिसके बाद सभी छात्र उस भवन से बाहर आ गए जहां उन्होंने एकत्रित कर प्रार्थना की जा रही थी। हंगामे की सूचना पर भाजपा नेता भी मौके पर पहुंचे, उन्होंने ने बताया कि यहां एक खंडहर नुमा भवन में कुछ आयोजन चल रहा था। यहां अक्सर बच्चों को लाया जाता है।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DSe1PI4AacK/?igsh=eDZmdWVnaWtiZW1v

इधर, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चों को कंटगा हवाबाग काॅलेज के पीछे स्थित चर्च में लाया गया था। उन्हें क्रिस्चनों के चल रहे त्योहार के चलते खाना -पीना कराने लाया गया था। उन्होंने ने बताया कि फिलहाल धर्मांतरण जैसी बात तो सामने नहीं आई है, बच्चों के कथन लिया जा रहा है।