Jabalpur News: ओला ई-बाइक कंपनी की वादाखिलाफी से बिफरे अधिवक्ता, शोरूम का घेराव कर की तालाबंदी

Jabalpur News: ओला ई-बाइक कंपनी की वादाखिलाफी से बिफरे अधिवक्ता, शोरूम का घेराव कर की तालाबंदी

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। वादाखिलाफी से बिफरे अधिवक्ताओं ने सोमवार को विजय नगर स्थित ओला ई बाइक कंपनी के शोरूम का घेराव कर तालाबंदी कर दी। अधिवक्ता जीएस ठाकुर ने बताया कि ओला कंपनी से परेशान समस्त नागरिक लगातार शोरूम के चक्कर काट रहे हैं। महीनो तक उनकी गाड़ियां शोरूम में खड़ी रहती हैं‌। जिसके पार्ट्स तक नहीं मिलते।

सर्विस के नाम पर ही बाइक कंपनी की व्यवस्था पूर्णता ठप्प है। जिससे आमजन के हितों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। यह जनहित का मुद्दा है, इस कारण सोमवार को सांकेतिक रूप से ओला ई बाइक शोरूम का घेराव कर शोरूम में तालाबंदी की गई है, ताकि पीड़ित उपभोक्ताओं को न्याय प्राप्त हो सके।

शोरूम पहुंचने के पूर्व पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई एवं मौके पर जानकारी प्राप्त हुई कि ओला कंपनी के तीनों शोरूम बंद हैं। अधिवक्ताओं एवं आम जनों ने बंद शोरूम में ही तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। एक ओला पीड़ित ओला गाड़ी को अपनी कार में डालकर भी प्रदर्शन के लिए लाया था।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DWOj_f_kfq2/?igsh=eXhvaXpqZDN6N3Zi

प्रदर्शन में एड. जी एस ठाकुर , एड संजय सोनी, एड रजनीश यादव ,एड जय सचदेवा, एड शैलेंद्र यादव, एड संदीप शुक्ला , एड आर के चौबे , एड शशिकांत सोनी, एड रविंद्र दत्त, एड सोनू श्रीवास्तव , एड योगेश नैचलानी ,ट्विंकल शाह ,विकास खरे , मगन सिद्दकी, सोनू वर्मा , एड सुधा जी, एड कोहली, एड पवित्र कटियार , एड पवन यादव, एड अर्जुन , एड मनी मंगलानी एड मनमोहन चतुर्वेदी , एड शिवमोहन बघेल आदि उपस्थित थे।