Jabalpur News: एपीआर कटंगा में आज होलिका दहन, मधुर संगीत के बीच होगी फूलों की होली
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। रंग गुलाल के महापर्व होली की आज होलिका दहन के साथ शुरुआत हो जाएगी। सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संस्थाओं सहित कॉम्लेक्सों सहित कॉलोनियों में महावर्प पर उत्साह-उमंग के नए रंगों की संयोजना की गई है।
एपीआर कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी कटंगा में इस बार होलिका दहन का आयोजन कुछ अलग ही अंदाज में होने जा रहा है। डीजे, कैरिओके सिंगर (मेल और फीमेल), कॉमेडियन प्रस्तुति के बीच होलिका दहन होगा। वहीं फूलों और गुलाल की होली खेली जाएगी।
सोसायटी अध्यक्ष प्रणव अवस्थी ने बताया कि आज शाम 7.30 बजे से होली महोत्सव का आगाज कॉलोनी के फेस -1 गार्डन में होगा। इस दौरान संगीत व कॉमेडियन शो होगा। कार्यक्रम रात्रि 10.30 बजे तक चलेगा। इसी तरह चार मार्च को जुलुस के रूप में टोली का भ्रमण पूरी कॉलोनी में होगा।