Jabalpur News: 4 मार्च को सदर में निकलेगा हुलियारा जुलूस, आयोजित होगा होली मिलन समारोह

Jabalpur News: 4 मार्च को सदर में निकलेगा हुलियारा जुलूस, आयोजित होगा होली मिलन समारोह

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। सदर बाजार में होली पर 4 मार्च को हुलियारा जुलूस निकाला जाएगा, वहीं होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। हुलियारा जुलूस को लेकर सदर में व्यापक तैयारियां की जा रही है।

आयोजन समिति के राहुल कपूर ने बताया कि भगवान श्री राधा कृष्ण के प्रिय रंगोत्सव (होली) के त्यौहार को भव्यता प्रदान करने के लिए इस वर्ष बुधवार 4 मार्च को दोपहर 12.30 बजे से पासी समाज की धर्मशाला गली नं. 24 सदर से हुलियारा जुलूस का आयोजन किया जाएगा।

हुलियारा जुलूस सदर बाजार की गलियों में भ्रमण करते हुए आकाश गंगा कॉम्पलेक्स मेन रोड में समाप्त होगा। सभी गणमान्य नागरिकों से निवेदन है कि इस लुप्त होते जा रहे रंगोत्सव के त्यौहार को पुर्नजीवित करने में हमारा सहयोग करें।

आयोजन समिति के संजय कपूर, राहुल कपूर,अजय पदम,संजय जैन,वेद महावर,चिंटू तिवारी ,सौरभ गोयल ,विकास बावरिया ,संजय वर्मा ,रोहित कुरील,मिंटू कुरील, अंकित पिल्ले,रोहित रजक,ऋषि कुशवाहा आदि ने सभी से विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि हमारे इस प्रयास में उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन को सफलता प्रदान करें।