Jabalpur News: OFK में डेटोनेटर फीलिंग के दौरान हादसा, एक कर्मचारी घायल
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। गुरुवार को आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) के फिलिंग सेक्शन में हुए एक हादसे में कर्मचारी घायल हो गया। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ओएफके जनसम्पर्क अधिकारी अविनाश शंकर ने बताया कि फिलिंग अनुभाग में डेटोनेटर की फीलिंग के दौरान प्रथमेश ठाकुर (टीबीडब्लु) को फ्लैश हो जाने के कारण दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में जलने का घाव हो गया।
कर्मचारी को आयुध निर्माणी खमरिया हॉस्पिटल में आक्समिक उपचार के बाद पूर्ण जांच के लिए महाकौशल हॉस्पिटल भेजा गया। कर्मचारी के उपचार की निगरानी करने हेतु निर्माणी के अधिकारी डॉक्टरों से संपर्क हेतु मौजूद है।