Jabalpur News: 22 वारदातों में फरार रहे बाबू सिंधी को पुलिस ने दबोचा, जिन गलियों में था उसका आतंक... वहां नंगे पांव घुमाया
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। पिछले दो सालों से पुलिस की आँखों में धूल झोंक रहे और NSA के तहत वांछित कुख्यात बदमाश बाबू सिंधी को को पुलिस ने एक सटीक ऑपरेशन के तहत नागपुर से धर दबोचा। हालही में यश नामक युवक पर सरेराह गोलीबारी कर फरार हुए बाबू सिंधी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी, लेकिन खाकी के जाल ने उसे भागने का मौका नहीं दिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अपराधी के मन में कानून का डर और जनता के मन से अपराधी का खौफ निकालने के लिए उसे उसी के गढ़ घमापुर की गलियों में घुमाया गया। जिस इलाके में कभी बाबू सिंधी का नाम सुनकर लोग दरवाजे बंद कर लेते थे, आज उसी इलाके की गलियों में वह सिर झुकाए पुलिस के पहरे में पैदल नंगे पांव चलता नजर आया।
लगभग 22 गंभीर अपराधों की कुंडली समेटे इस बदमाश की हेकड़ी निकलते देख स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि शहर में आतंक फैलाने वालों का अंजाम यही होगा।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DWyOT56Edum/?igsh=MW9jZTRzbHZsNzA4eA==