Jabalpur News: होलिका दहन के दिन RDVV में विभागाध्यक्ष ने महिला शिक्षिका को दी गाली, हाथ पकड़ने का किया प्रयास...शिकायत

Jabalpur News: होलिका दहन के दिन RDVV में  विभागाध्यक्ष ने महिला शिक्षिका को दी गाली, हाथ पकड़ने का किया प्रयास...शिकायत

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) में एक छात्रा द्वारा शिक्षक को थप्पड़ मारने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक विभागाध्यक्ष गंभीर आरोपों के घेरे में आ गए हैं। गणित विभाग एवं कम्प्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष पर महिला अतिथि शिक्षक ने होलिका दहन वाले दिन गाली गालौच करने व जबरन हाथ पकड़ने का प्रयास करने जैसा गंभीर आरोप लगाया है।

महिला शिक्षिका की शिकायत कुलगुरु कार्यालय तक पहुंच चुकी है। जिसके बाद पूरे विश्वविद्यालय के गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है। विश्वविद्यालय में आखिर शैक्षणिक वातावरण इतना खराब होने के पीछे क्या कारण है। जानकारी के मुताबिक कुलगुरू कार्यालय तक पहुंची शिकायत में पीड़ित महिला गैस्ट फेक्ल्टी ने बताया है कि वे 2019 से कम्प्यूटर सांइस विभाग में पदस्थ है।

2 मार्च की दोपहर करीब 3.50 बजे विभागाध्यक्ष अचानक पूरे स्टॉफ के सामने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। महिला शिक्षिका का आरोप है कि बात यही नहीं रूकी विभागाध्यक्ष ने उसके साथ अभ्रदता करते हुए हाथ पकड़ने का प्रयास भी किया। शिकायतकर्ता महिला शिक्षिका ने बताया कि विभागाध्यक्ष पूर्व में भी स्टॉफ और छात्रों के साथ इस प्रकार की अभ्रदता कर चुके हैं। लेकिन उन पर कोई कार्यवाही नहीं होने के चलते विभागाध्यक्ष का मनोबल लगातार बढ़ा जा रहा है। 

सीसीटीवी में कैद हुई घटना- इस मामले में भी महिला शिक्षिका ने सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की मांग की है। उनका कहना है कि दो मार्च की दोपहर हुई यह घटना विभाग में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन जांच के लिए उक्त कैमरों की फुटेज को चेक कर सकता है।

मानसिक स्थिति पर सवाल खड़े किए - आरोप लगाने वाली शिक्षिका ने गणित एवं कम्प्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष की मानसिक स्थिति पर भी सवाल खडे़ किए हैं। महिला ने विश्वविद्यालय प्रशासन से विभागाध्यक्ष की मानसिक स्थिति की भी जांच कराए जाने की बात कही है। ताकि विभाग में कोई बड़ी घटना होने से रोका जा सके।