Jabalpur News: हिरन नदी में डूबने से 15 वर्षीय बालक की मौत, कोनी गांव की घटना

Jabalpur News: हिरन नदी में डूबने से 15 वर्षीय बालक की मौत, कोनी गांव की घटना

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत हिरण नदी के कोनी घाट में 15 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि पुष्पेंद्र नाम का बालक अपने साथियों के साथ कोनी घाट में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी वाले स्थान में चला गया और डूबने लगा।

साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन गहराई ज्यादा होने के चलते उसे बचा नहीं पाए। इसके बाद भाग कर उसके साथियों ने गांव पहुंच पुष्पेंद्र के परिजनों को सूचना दी। मामले की जानकारी लगते ही कोनी गांव के ग्रामीण और परिजन घाट पर पहुंचे और उन्होंने नदी में तलाशी की और पुष्पेंद्र को बाहर निकाल उसे पाटन अस्पताल लेकर पहुंचे।

लेकिन तब तक पुष्पेंद्र की मौत हो चुकी थी। पाटन पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।