Jabalpur News: लाला लाजपत राय वार्ड की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने घेरा जोन कार्यालय,सौंपा ज्ञापन
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। लाला लाजपत राय वार्ड में पेयजल संकट, सफाई व्यवस्था की बदहाली एवं जर्जर पड़े सामुदायिक भवन सहित अन्य जन समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने नगर निगम जोन कार्यालय रांझी का घेराव किया गया।यह प्रदर्शन मंडलम/वार्ड अध्यक्ष राजू कनौजिया के नेतृत्व में एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रांझी-खमरिया के संयोजन में आयोजित हुआ। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों के साथ महिलाओं की विशेष भागीदारी रही।
प्रदर्शनकारियों ने पानी की कमी, नालियों की सफाई, कचरा उठाव एवं खराब सड़कों की समस्या को लेकर नाराजगी जताई। महिलाओं ने विशेष रूप से जल संकट से जुड़ी अपनी परेशानियों को प्रमुखता से रखा। ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष वत्स ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा, जिस पर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। ज्ञापन के दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नटी शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष वत्स, जिला महासचिव रविंद्र कुशवाहा, पूर्व पार्षद राजेश यादव, राजू कनौजिया, नेम सिंह, संजू ठाकुर, निर्मल जैन, जग्गू विश्वकर्मा, जगतमणि चतुर्वेदी, रमेश बोहित, सुभाष पटेल, जम्मन, मोहन उइके, सोनू गुप्ता, हुकुम जैन, सौरभ यादव, गोविंद अहिरवार, देवेंद्र लखेड़ा, ब्रिजेंद्र तिवारी, नारायण गुप्ता, मनीष बेन, गौरैया यादव, इंद्रजीत कुशवाहा, बाबू शर्मा, दुर्गेश कुशवाहा, राजा वंशकार, चंदन चौधरी, सुनील कुशवाहा, अखिल तिवारी, महेश मिश्रा, रवि राय, संजू पटेल, बसंत बेन, दयाराम कुशवाह, प्रकाश राज, प्रेम कुशवाहा, मोनिका सिंह, अनुपमा दीदी एवं क्षेत्र के अन्य जन उपस्थित रहे।