Jabalpur News: युवक की आंख में मिर्ची झोंक, मार दी गोली

Jabalpur News: युवक की आंख में मिर्ची झोंक, मार दी गोली

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। आगासौद से घर लौट रहे युवक को बेनीखेड़ा पेट्रोल पंप के आगे एक महिला ने लिफ्ट लेने के बाहने रोक लिया। युवक के रूकते ही बदमाशों से आंख मिर्ची पाउडर डालते हुए चाकू से हमला कर दिया। वारदात में शामिल 6 से 8 बदमाशों ने युवक की हत्या करने की नीयत से पिस्तौल से गोली चला दी।

युवक को मरा समझने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ घायल युवक को बेहद गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल युवक की हालत चिंताजनक बताई है।

मेडिकल पहुंचे परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्राथमिक कार्रवाई के लिए पुलिस वारदात स्थल को लेकर सीमा क्षेत्र में घंटो उलझी रही। युवके शरीर में गोली फंसी होने कें कारण परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के ही उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे।

परिजनों का कहना है कि जब तक पुलिस सक्रि य होती, तब तक अपराधी मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस के तत्काल सक्रिय न होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यह वारदात पुलिस थानों के बीच सीमा विवाद के कारण आम जनता को होने वाली परेशानियों को भी उजागर करती है। जबकि नियमानुसार कहीं भी शून्य पर मामला दर्ज हो सकता था। 

यह था पूरा मामला- घायल ठाकुर दास पटेल 45 साल निवासी ग्राम सूखा नुनसर ने बताया कि वह आगासोद से लौटकर अपने घर जा रहा था। बेनीखेड़ा पेट्रोल पंप के आगे रोशनी वेयरहाउस के पास एक महिला ने ठहरने का इशारा करते हुए हाथ दिया। बाइक रोकते ही बदमाशों ने आंखों मिर्ची फेंक कर नीचे गिराया और चाकू से हमला कर दिया।

ठाकुर दास का कहना है कि बदमाशों ने हत्या करने की नीयत से गोली चलाई और फिर सभी मौके से फरार हो गए। घायल ने अस्पताल में परिजनों से कहा है कि उसका प्रापर्टी को लेकर कुछ लोगों ने झगड़ा चल रहा है, इसी विवाद को लेकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। परिजन मामले की शिकायत और कार्रवाई के लिए पाटन थाना की पुलिस चौकी नुससर पहुंचे हैं। पुलिस ने पूरे मामले की विस्तृत जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

22 लाख लेने के बाद नहीं कर रहे रजिस्ट्री- ठाकुर दास ने बताया कि कुछ दिन पहले एक जमीन का सौदा किया था। उक्त जमीन को लेने के लिए मैं करीब 22 लाख रूपए का भुगतान कर चुका हूं। रूपए लेने के बाद भी यह लोग न तो जमीन की रजिस्ट्री कर रहे हैं और न ही रूपए वापस कर रहे हैं। घायल का कहना है कि हमला करने वालों में ठाकुर प्रसाद, दीपक काछी, गोपाल, वंदना सिंह, ब्रजलाल पटेल, अर्जुन, सिद्धार्थ दुबे सहित 3 लोग और थे, जो चेहरे में नकाब लगाए हुए थे।