Jabalpur News: मामा के घर जा रहा युवक हुआ हादसे का शिकार, पुलिस जांच में जुटी

Jabalpur News: मामा के घर जा रहा युवक हुआ हादसे का शिकार, पुलिस जांच में जुटी

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान घुमा निवासी सचिन उइके नामक युवक के रूप में हुई है। जो अपने मामा के घर जा रहा था। ​ ​

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सचिन उइके बीती रात अपने मामा के घर जा रहे थे। जब वे नेशनल हाईवे पर अभनपुर पहाड़ी (सिल्वा) के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दी। ​ ​

हादसे के बाद घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बरगी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।