Jabalpur News: महाशिवरात्रि 15 फरवरी को रांझी में निकली जाएगी शिव बारात शोभायात्रा

Jabalpur News: महाशिवरात्रि 15 फरवरी को रांझी में निकली जाएगी शिव बारात शोभायात्रा

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। उपनगरीय क्षेत्र रांझी में महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रथम वर्ष शिव बारात शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को श्री राधाकृष्ण मंदिर रांझी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेस में शिव बारात के कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में कार्यक्रम संयोजक राजेश मिश्रा (पूर्व नगर निगम अध्यक्ष) ने जानकारी दी।

पूर्व नगर निगम अध्यक्ष श्री मिश्रा ने बताया कि 15 फरवरी (रविवार) की दोपहर 1 बजे शिव बारात राधा कृष्ण मंदिर रांझी चंद्रशेखर वार्ड से प्रारंभ होकर पशुपतिनाथ मंदिर मेनरोड रांझी व्हीकल मोड़ के लिए प्रस्थान करेगी। उक्त आयोजन में मुख्य रूप से शिव-पावर्ती झांकी, राम दरबार, डुलडुल घोंड़ी, आतिशबाजी, शिव बारात की झांकी, अघोरी नृत्य दल, बैंड दल, अश्वादल आकर्षण के केंद्र रहेंगे।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DUqGbz7Aah6/?igsh=cGVlOHBmN2MwZTFz

आयोजन समस्त शिव भक्त रांझी, श्री राधाकृष्ण मंदिर सनातन धर्मसभा, रांझी, जबलपुर, श्री पशुपति नाथ मंदिर, रांझी के तत्वाधान में किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान अनुराग तिवारी,विष्णु सुबेदी,उदित पिल्ले, निशांत भसीन,यतेंद्र अवस्थी,अमित वर्मा, प्रतीक पांडे ,मनोज पाठक,दिनेश रजक,संजय भाटिया, पंकज पटेल,हिमांशु धारू, राजेश तोमर, देवेंद्र शर्मा ,संतोष तिवारी संजय ठाकुर ,मोनू पंजाबी,आनंद सतनामी,प्रवीण अहिरवार , कान्हा झरिया,कृष्णा बाजपेई हरिओम शर्मा ,दयाराम कटारिया ,सुनील पंडित सोमेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।