Jabalpur News: भाजपा के नेत्री के घर में मिला अपहरण - हत्या का आरोपी

Jabalpur News: भाजपा के नेत्री के घर में मिला अपहरण - हत्या का आरोपी

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। इंदौर में एक युवक अक्षय शर्मा का अपहरण कर बेहरमी से मारपीट कर मौत के घाट उतराने के वाले आरोपियों को जबलपुर पुलिस ने कथित भाजपा नेत्री के घर से गिरफ्तार किया है। इंदौर में बारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी शशिकांत, रवि और गौरव फरार चल रहे थे, पुलिस ने उनके उपर 2-2 हजार रूपए का इनाम भी घोषित कर रखा है।

दरअसल,इंदौर से फरार होने के बाद आरोपी जबलपुर में अलग-अलग ठिकानों पर छिपे हुए थे। पुलिस को सूचना मिली कि शशिकांत शर्मा अपनी सास जो खुद को भाजपा नेत्री बताती हैं। शिखा शर्मा के राइट टाउन स्थित घर में शरण लिए हुए है। कोतवाली सीएसपी रितेश कुमार शिव के नेतृत्व में लार्डगंज थाना प्रभारी नवल आर्य की टीम ने गुरुवार शाम दबिश दी और शशिकांत को मौके से पकड़ लिया।

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके दो अन्य साथी रवि शर्मा और गौरव शर्मा को भी पास के एक घर से गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि 17 जनवरी को आरोपियों ने मिलकर अक्षय शर्मा का अपहरण किया। उसे जबरन कार में बैठाकर इंदौर से करीब 100 किलोमीटर दूर शाजापुर ले जाया गया। वहां एक फार्महाउस में उसे निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया।

आरोपियों ने गर्म लोहे की रॉड से उसके शरीर को दागा और अमानवीय यातनाएं दीं। गंभीर रूप से घायल करने के बाद 18 जनवरी को उसे इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। इलाज के दौरान 22 जनवरी को उसकी मौत हो गई। मामले की जांच में सामने आया कि अक्षय का अपने चाचा गोविंद शर्मा और परिवार से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

इसी रंजिश ने खौफनाक रूप ले लिया। इस हत्याकांड में कुल 8 से अधिक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पहले ही विनोद, राहुल और रिंकू को इंदौर पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी। अब जबलपुर से शशिकांत, रवि और गौरव पकड़े गए। जबकि सत्यम और एक अन्य रवि अभी भी फरार हैं।