Jabalpur News: प्रलोभन देकर धर्मांतरण के दबाव बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

Jabalpur News: प्रलोभन देकर धर्मांतरण के दबाव बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। कैंट थाना अंतर्गत एक महिला को प्रलोभन देकर धर्मांतरण करने के लिए दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। अब उक्त मामले में हिंदूवादी संगठन प्रकरण के तथ्यों एवं उपलब्ध साक्ष्यों को दृष्टिगत रखते हुए धाराओं का परीक्षण कर उन्हें बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं। वहीं पीड़ित महिला को सुरक्षा प्रदान किए जाने की बात कही जा रही है। इस मामले में एक ज्ञापन एएसपी सुर्यकांत शर्मा को सौंपा गया है।

समाजसेवी प्रीति धनधारिया ने बताया कि कैंट हिल्टनगंज निवासी सपना मलिक पति अरविंद मलिक द्वारा पिछले दिनों एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि आरोपियों द्वारा अपने प्रभाव में लेकर आर्थिक सहायता, धनराशि का प्रलोभन मानसिक दबाव एवं धार्मिक प्रभाव के माध्यम से धर्म परिवर्तन हेतु प्रेरित किया जा रहा था।

आरोपियों द्वारा धनराशि उपलब्ध कराना, अधिक लोगों को जोडने पर लाभ देने का लालच देना व हिंदू देवी-देवताओं के चित्र एवं प्रतिमाएं हटाने का दबाव बनाना जा रहा था। प्रथम दृष्टया यह एक सुनियोजित एवं संगठित षड्यंत्र को प्रदर्शित करता है। लिहाजा पुलिस उक्त मामले में दर्ज एफआईआर में धाराओं को बढ़ाएं।