Jabalpur News: पिता-पुत्र के विवाद में चली गोली, नगर निगम में बाउंसर है बेटा

Jabalpur News: पिता-पुत्र के विवाद में चली गोली, नगर निगम में बाउंसर है बेटा

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। सरकारी कुआं मरघटाई के पास रहने वाले पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद में छीनाझपटी दौरान गोली चलने से पिता घायल हो गया, जिसको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली चलने की सूचना पर पहुंची घमापुर पुलिस ने घायल के कथन लेते हुए मामले की विस्तृत जांच-पड़ताल की जा रही है।

घमापुर पुलिस को जगदीश चीपर 60 साल ने बताया कि उनका बेटा योगेश जेएसमी में बाउंसर है। रात करीब 10:30 बजे योगेश ने कहा कि आज से गोरखपुर स्थित सोनी के यहां कार्य करने नहीं जाओगे। बीतचीत के दौरान झगड़ा होने लगा, तभी छीनाझपटी में गोली चल गई। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि पिस्तौल किसने निकाली और गोली किसके हाथ से चली। पिस्तौल का लाइसेंस भी चेक किया जा रहा है।

घमापुर पुलिस ने योगेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट के साथ ही गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।