Jabalpur News: पाटन के खमदेही में बदमाश ने युवक को मारी गोली, गंभीर

Jabalpur News: पाटन के खमदेही में बदमाश ने युवक को मारी गोली, गंभीर

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। पाटन के खमदेही गांव में शनिवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक बदमाश ने युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी। मौके से फायर करने के बाद आरोपी फरार हो गया। गांव वालों ने घायल को जैसे-तैसे मेडिकल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पाटन पुलिस के मुताबिक ग्राम खमदेही में पुरानी रंजिश के चलते धर्मेंद्र रैकवार और रामनारायण पटेल के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के कारण शनिवार सुबह विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि रामनारायण पटेल ने देसी कट्टे से धर्मेंद्र रैकवार पर फायर कर दिया।

गोली सीधे धर्मेंद्र के पेट में जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया था। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल घायल युवक को उपचार के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल रवाना किया। उधर, वारदात के बाद आरोपी रामनारायण पटेल मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DY9P_YWxfH2/?igsh=MXZlMnY5cDdiNGtzeA==