Jabalpur News: पशु चिकित्सालय में आबकारी की रेड, अवैध दारू जब्त
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। सिहोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनगवां में पुराने पशु चिकित्सालय भवन में आबकारी टीम ने दबिश देते हुए भारी मात्रा में मसाला, प्लेन, कच्ची और महुआ लाहन जब्त किया है। टीम ने जांच करते हुए मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क (च) के तहत कुल 5 प्रकरण दर्ज किए हैं।
मदिरा के अवैध निर्माण विक्रय संग्रहण एवं परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु 'विशेष अभियान' के अंतर्गत और कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन में सहायक आबकारी आयुक्त संजीव कुमार दुबे के मार्गदर्शन में ग्राम धनगवां में पुराने पशु चिकित्सालय भवन में दबिश दी गई।
जहां पर ताला बंद होने पर पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर तलाशी लेने पर कुल 25 लीटर हाथ भट्टी शराब, 70 प्लास्टिक डिब्बों में लगभग 1050 महुआ लाहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। इसी तरह ग्राम बड़ाखेड़ा में आरोपी मूर्त ठाकुर के रिहायशी मकान से 40 पाव मसाला एवं 39 पाव प्लेन मदिरा बरामद की गई है। कार्यवाही दौरान वृत प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक आरएस मरावी, नेकलाल बागरी, अशोक बघेल, ज्ञानेंद्र तिवारी सहित उपस्थित रहे।