Jabalpur News: निगमायुक्त को मिला जेसीटीएसएल के प्रभारी कार्यकारी निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

Jabalpur News: निगमायुक्त को मिला जेसीटीएसएल के प्रभारी कार्यकारी निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। मध्य प्रदेश शासन के परिवहन विभाग द्वारा जारी नवीनतम आदेश के तहत, जबलपुर नगर निगम के आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड के प्रभारी कार्यकारी निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

परिवहन विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड राज्य स्तरीय होल्डिंग कंपनी के अधीन संचालित क्षेत्रीय सहायक कंपनी जेसीटीएसएल के निदेशक मंडल का पुनर्गठन किया गया है।

शासन द्वारा कार्य सुविधा की दृष्टि से और शहर के लोक परिवहन को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु यह जिम्मेदारी सीधे निगमायुक्त श्री अहिरवार को दी गई है। नगर निगम और जेसीटीएसएल के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित होने से शहर की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और यात्री-अनुकूल बनेगी। बसों के समयबद्ध संचालन और नए रूटों के विस्तार को गति मिलेगी।