Jabalpur News: चर्च में आराधना के समय निलंबित प्राचार्य ने किया हंगामा, ईसाई समाज के लोग पहुंचे ओमती थाना

Jabalpur News: चर्च में आराधना के समय निलंबित प्राचार्य ने किया हंगामा, ईसाई समाज के लोग पहुंचे ओमती थाना

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। क्राइस्टचर्च गर्ल्स स्कूल परिसर में बने में शहर के सबसे बड़े चर्च में सुबह-सुबह रविवारीय आराधना के दौरान हंगामा हो गया। महिला दिवस पर चल रहे महिला सम्मान के विशेष कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न होने के कारण आक्रोशित ईसाई समाज के लोग ओमती थाना पहुंचे। थाना में शिकायती आवेदन देते हुए हंगामा करने वाले पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की बात समाज एवं चर्च के पदाधिकारियों द्वारा कही गई है।

ओमती पुलिस ने बताया कि चर्च के पदाधिकारियों ने शिकायत में बताया है कि वह सुबह आराधना कर रहे थे, तभी क्राइस्टचर्च बॉय स्कूल से निष्कासित हुए प्राचार्य लेडली मैथ्यूज वहां पहुंचे और पवित्र स्थान में पहुंचकर माइक छीनते हुए बेवजह की बात करने लगे।

मना करने पर धमकी सहित चर्च के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। चर्च में महिला दिवस पर महिलाओें का सम्मान कार्यक्रम रखा गया था, जो उन्होने नहीं होने दिया। लेडली मैथ्यूज ने महिलाओं के साथ भी अभद्रता की है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DVnkYZzEZwg/?igsh=cG1nanIwcjhjY3Jx