Jabalpur News: गोहलपुर समता कालोनी में युवक की हत्या

Jabalpur News: गोहलपुर समता कालोनी में युवक की हत्या

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत समता कॉलोनी में देर रात पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक युवक की चाकूओं से गोद कर हत्या कर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं बीच सड़क हुए इस हत्याकांड के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

थाना प्रभारी गोहलपुर रितेश पांडे ने बताया कि समता कालोनी क्षेत्र में भावेश वीरानी नामक युवक पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया था। हमलावरों द्वारा चाकू व अन्य नुकीली वस्तु से पहुंचायी गई चोटों से भावेश की मृत्यु हो गई।

हमले के पीछे पुराना विवाद कारण बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी अरुण, आयुष और शिव चौधरी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए मेडिकल भेजा है। वहीं आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। घटनास्थल के फुटेज भी देखे जा रहे हैं।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DYTqawwRyNy/?igsh=cnJvd3gwejJkeW91