Jabalpur News: गैस सिलेण्डर की किल्लत को लेकर युकां ने रांझी मस्ताना चौक में किया प्रदर्शन

Jabalpur News: गैस सिलेण्डर की किल्लत को लेकर युकां ने रांझी मस्ताना चौक में किया प्रदर्शन

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। मस्ताना चौक रांझी में गैस सिलेण्डर की किल्लत एवं बढ़े हुए दामों को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया गया है । युवा कांग्रेस केंट अध्यक्ष एडवोकेट सौरभ सिंह ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गैस सिलेंडर समय पर न मिलने से आमजन त्रस्त हैं। ऊपर से प्रति सिलेंडर 60/- रूपये की वृद्वि एक बार में कर दी गई है।

लोग एजेंसी के चक्कर काट-काटकर परेशान हैं। इसी को लेकर चौक में सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया गया। जहां देश के प्रधानमंत्री कहते हैं कि भारत विश्वगुरू बनने की राह पर है, लेकिन भारत की जनता गैस की लाइन में लगने का मजबूर है।

प्रदर्शन में सौरभ यादव, राजेश यादव ;पूर्व पार्षद मनोज लोधी, एडवोकेट राजेंद्र मिश्रा,रविंद्र कुशवाहा,आशु वत्स, सोनू कुकरेले, इंद्रजीत कुशवाहा, महिला नेत्री रीना विश्वकर्मा, देवेन्द्र शर्मा, रमेश बोहित, सुरजीत यादव,प्रियांश कुशवाहा, निर्मल चंद्र जैन, के.के. मिश्रा, जग्गू विश्वकर्मा, टीटू जग्गी, हर्ष रैकवार, गुलशन कुश्वाहा, सतीश ठाकुर, सचिन सेन, विनोद राठौर, कमलेश चौधरी, राहुल चौधरी, अनिल सोनकर, मनीष बेन, प्रवीण चौधरी, राजेश गुप्ता, लालू राजभर, संदीप कोल, सुमित यादव, अनुराग विश्वकर्मा,रूपेश यादव, सौरभ पटेल, अभी कुशवहा, शुभम् कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा, बाबू मराठा, बबलू यादव, आशु चौधरी, लकी कोल, रजनीश कुशवाहा, अजय कुशवाहा, सौरभ बेन, लॉयन, सिद्वार्थ सेन, निहाल,अनुराग शुक्ला,प्रियांश दीवान सहित बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकता उपस्थित रहे।