Jabalpur News: गेहूं से लदी ट्रेक्टर ट्रॉली से टकराई यात्री बस, 40 घायल 6 गंभीर

Jabalpur News: गेहूं से लदी ट्रेक्टर ट्रॉली से टकराई यात्री बस, 40 घायल 6 गंभीर

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। गोसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे स्थित मिडवे ढाबा के समीप आज सुबह अंशिका ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 20 पीए 9849 जो कि सिहोरा से जबलपुर की ओर आ रही थी वह गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पटल गई।

इस हादसे में बस में सवार सभी 40 यात्री जख्मी हो गए। जिनमें 21 घायलों को सिहोरा स्वास्थ्य केन्द्र तथा 19 को गोसलपुर चिकित्सालय पहुंचाया गया। 6 अति घायलों को जबलपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में किसी के भी जान गंवाने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। 

घटना के संदर्भ में सीएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉहली क्रमांक एमपी 20 ए 0372 गेहूं लेकर जबलपुर की कृषि उपज मंडी की ओर जा रही थी। इसी दौरान कटनी से जबलपुर की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के प्रयास में बस चालक ने संतुलन खो दिया और बस सीधे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर पटल गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया,बस में फंसे यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया गया।

मौके पर पहुंची 15 एम्बूलेंस के माध्यम से घायलों को सिहोरा,गोसलपुर व जबलपुर के शासकीय स्वास्थ्य केंद्र तक भिजवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चालक द्वारा ओवरटेक करना बताया जा रहा है जिस पर बस चालक के विरू। एफआईआर दर्ज कर ल गई है।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DX8vOfexxwJ/?igsh=MW4xejVtNGZrZDU2OA==