Jabalpur News: कांग्रेस पार्षद दल ने निगम मुख्यालय किया घेराव, मुख्य गेट में लगाया ताला

Jabalpur News: कांग्रेस पार्षद दल ने निगम मुख्यालय किया घेराव, मुख्य गेट में लगाया ताला

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को नगर निगम में कांग्रेस पार्षद दल ने निगम कार्यालय का घेराव करते हुए मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डु नबी एवं सचेतक अयोध्या तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत कई माहों से कांग्रेस पार्षद दल द्वारा शहर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा को लेकर निगम अध्यक्ष, महापौर एवं निगम आयुक्त को पत्र देकर सदन की बैठक आहूत करने हेतु आग्रह किया गया। किन्तु भाजपा की नगर सत्ता एवं अधिकारी द्वारा समस्याओं के निदान हेतु कोई प्रयास नहीं किए गए हैं।

कांग्रेस पार्षद दल ने आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता से जुड़े मुद्दे जैसे - डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था पूरी तरह से खस्ताहाल आम जनता को प्रतिदिन के हिसाब से हर माह भरना पड़ रहा टैक्स, सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं, अनाप-शनाप टैक्स वसूली की जा रही है, रूके हुए विकास कार्य एवं निर्माण कार्यों में हो रही देरी को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्षद दल ने आज निगम मुख्यालय घेराव कर प्रदर्शन किया ।

प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने कहा कि नगर सत्ता द्वारा 2200 करोड़ का बजट लाया गया है और डोर-टू-डोर की गाड़ियों को डीजल तक नहीं मिल पा रहा है जिससे शहर के वार्डों का कचरा नहीं उठ पर रहा है तथा संपूर्ण शहर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है । शहर की ज्यादातर स्ट्रीट लाईटें बंद पड़ी हुई हैं जिससे अधिकतर मार्गों में अंधकार होने से जनता परेशान है । शहर की जनता त्रस्त है, महापौर एवं निगमायुक्त रील बनाने में व्यस्त हैं कि किसके ज्यादा से ज्यादा सीन आयेंगे ।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने कहा कि प्रदेश के इंदौर में दूषित पेयजल सप्लाई से हुई मौंतों के बाद भी नगर भाजपा सत्ता होश में नहीं आई है और आज भी शहर के अधिकांश वार्डों में दूषित पेयजल की सप्लाई की जा रही है, जो आम जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ है ।

सचेतक अयोध्या तिवारी ने कहा कि नगर निगम जबलपुर द्वारा जनता से साफ-सफाई के नाम पर टैक्स तो वसूल किया जा रहा है किंतु साफ-सफाई नहीं हो रही है । नगर सत्ता के मुखिया महापौर अपनी ब्रांडिंग में लगे रहते हैं और एम.आई.सी. लापता रहती है, इन्हें शहर की आम जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है ।

नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही शहर की व्यवस्थायें नहीं सुधरी तो आगामी दिनों में शहर के प्रत्येक वार्ड में कांग्रेस पार्षद दल एवं शहर कांग्रेस कमेटी मिलकर एक ही दिन, एक ही समय में महापौर का पुतला दहन करेंगे । इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डु नबी एवं सचेतक अयोध्या तिवारी, पार्षद सर्वश्री संतोष दुबे पंडा, श्रीमती मुकीमा याकूब अंसारी, गुलाम हुसैन, श्रीमती अदिति अतुल बाजपेई, श्रीमती अरूणा संजय साहू, श्रीमती गार्गी रामकुमार यादव, गुड्डू तामसेतवार, सतेन्द्र चौबे, अख्तर अंसारी, मनीष पटैल, राकेश पांण्डे, कलीम खान, मथुरा चौधरी, श्रीमती तुलसा लखन प्रजापति, रितेश गुप्ता, मनीष चंसोरिया, मतीन अंसारी, सरबजीत सिंह रील, अतुल बाजपेई, आरीफ बेग, पप्पू वसीम, अशिफ कुरेैशी, असलम खान, प्रवीण चौहान, अनुज श्रीवास्तव, सक्षम गोस्वामी, रिजवान अली कोटी, अक्षय विनोदिया, अक्षत प्रजापति, जुम्मन सेन, दीपक चौधरी, शक्ति चौकसे, अभिषेक तिवारी, कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष मेवालाल पटैल, समर्थ अवस्थी, सुभाष पटैल, प्रमोद पटैल, अभिषेक पाठक, पवन कनौजिया, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कमलेश यादव, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोनू कुकरेले, सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी, श्रीमती इंदिरा पाठक तिवारी, संगीता त्रिपाठी, देवकी पटैल, श्रीमती कीर्ति सिंह, पूर्व पार्षद मदन लारिया, दीपक यादव, शशांक यादव, अन्नू तिवारी, मनीष नायक, शिशिर नन्होरिया, सचिन बाजपेई, मिन्टू मिश्रा, मिन्टू चिड़ौरिया, महफूश खान, रंबल विश्वकर्मा, दिलीप साहू, रोहित नेमा, पुष्पेन्द्र अहिरवार, सुक्कू चौधरी, प्रशांत मिश्रा, शेैलेष राठौर एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।