Jabalpur News: ओएफके कालीबाड़ी में महिला ने डाला डेरा, आधी रात मंदिर समिति पहुंची थाना... देर-रात तक चला हंगामा
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। बंग समाज के आस्था का केंद्र कालीबाड़ी (काली मंदिर) खमरिया में शनिवार की रात एक महिला के डेरा जमा लेने से हंगामा खड़ा हो गया। मंदिर के पट बंद करने का समय होने के बाद भी महिला अपने स्थान से हटने को तैयार नहीं थी। जिसके बाद मंदिर समिति के सचिव सहित अन्य पदाधिकारी सीधे खमरिया थाना जा पहुंचे।
प्रबंधन समिति का कहना था कि उक्त महिला लंबे समय से मंदिर संचालन में बाधा उत्पन्न कर रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भी पिछले दिनों एक शिकायत सौंपी गई थी। लेकिन इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ।
मंदिर समिति के सचिव और श्रमिक नेता अर्नब दास गुप्ता ने बताया कि यह कोई आज की बात नहीं है, बल्कि विगत फरवरी माह से मनीषा बर्मन नामक महिला द्वारा कालीबाड़ी खमरिया परिसर में आकर अभद्रता करती है एवं मंदिर संचालन में बाधा उत्पन्न कर रही है। इतना ही नहीं कई बाद उक्तियां ने महिला ने मंदिर से जुड़े लोगों को परेशान करने के लिए झूठे आरोप लगाते हुए शिकायतें भी करती हैं।
सचिव ने बताया कि मंदिर खोलने व बंद करने का समय निर्धारित है। लेकिन उक्त महिल मंदिर बंद होने के बाद भी परिसर में बैठी रहती है। चुंकि उक्त स्थान आयुध निर्माणी खमरिया के अधिकार क्षेत्र में आता है। लिहाजा सुरक्षा अधिकारी को भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। लेकिन उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DYbyQAjRN-V/?igsh=MWJuc3J1aTlpZHFweQ==
सुनसान इलाके में हैं मंदिर
मंदिर सुनसान इलाके में स्थापित है, ऐसे में रात के समय मंदिर कैंपस में उक्त महिला के साथ कोई अनहोनी हो जाए तो पूरा दोष मंदिर समिति पर आ जाएगा। इस डर से अब उक्त प्रकरण की शिकायत खमरिया थाना पुलिस को दी गई है। समिति सदस्यो ने कुछ वीडियो और ऑडियो भी पुलिस को सौंपे हैं। बताया जाता है कि काफी देर तक मंदिर समिति के पदाधिकारी खमरिया थाना में खड़े रहे, लेकिन थाने में कोई सक्षम अधिकारी मौजूद ही नहीं था, जो उनकी बात सुन सकें। जिसके चलते काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।