Jabalpur News: अवैध पटाखा भंडारों पर प्रशासन की पैनी नज़र, एसडीएम पनागर ने कई ठिकानों पर की छापेमारी
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद जबलपुर में भी जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। शुक्रवार को जिले के पनागर तहसील में प्रशासन ने अवैध पटाखा भंडारण और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर व्यापक जांच अभियान चलाया है। जिला प्रशासन की टीम ने पनागर क्षेत्र के विभिन्न संदिग्ध स्थानों का दौरा किया और स्टॉक की बारीकी से जांच की।
एसडीएम अभिषेक सिंह ठाकुर ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में स्थित सभी प्रमुख पटाखा दुकानों और गोदामों का निरीक्षण किया जा चुका है, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। विशेष रूप से पनागर क्षेत्र में चार दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया, जिनमें से तीन दुकानों के स्टॉक को अधिकारियों ने मौके पर परखा।
वहीं, एक दुकान को पूर्व में ही कोर्ट के आदेशानुसार सील कर दिया गया था। अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान केवल पनागर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इसी प्रकार की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पटाखों का भंडारण और बिक्री निर्धारित नियमों के तहत ही हो।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DYW2B7JxSeE/?igsh=MWQ5YnMzZjlhZWkwYQ==