Jabalpur News: अचानक बस चालक ने लगाया ब्रेक, पीछे आ रहे मोटरसाइकिल सवार जा टकराईं 2 की मौत

Jabalpur News: अचानक बस चालक ने लगाया ब्रेक, पीछे आ रहे मोटरसाइकिल सवार जा टकराईं 2 की मौत

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। जबेरा की कुसमी गांव में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से चाचा और भतीजी की मौत हो गई। वहीं मृत बालिका की मां भी गंभीर रूप से घायल है। जिसे जबलपुर मेडिकल अस्पताल इलाज के लिए रेफर किया गया है।

बताया जाता है कि धनवाही गांव की रहने वाली निशा रजक अपने देवर विमल रजक के साथ मोटरसाइकिल में बंडा से धनवाही के लिए आ रही थी। इस दौरान जबेरा की कुसमी गांव में एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गई।

जिससे मोटरसाइकिल में सवार 14 साल की साक्षी की मौत हो गई। वहीं 25 वर्षीय विमल को भी मेडिकल में मृत घोषित कर दिया गया। निशा रजक गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि तेज रफ्तार बस ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित हो गया और बस से जाकर टकरा गया। जबेरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।