Jabalpur EOW News: एसडीएम के स्टेनो को रिश्वत लेते दबोचा

Jabalpur EOW News: एसडीएम के स्टेनो को रिश्वत लेते दबोचा

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। गुरुवार को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW ) की जबलपुर टीम ने तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय में दबिश देते हुए स्टेनों को तीस हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। यह रिश्वत कोलोनाइजर से टीएनसीपी की रिपोर्ट भेजने के लिए ली जा रही थी।

ईओडब्ल्यू के मुताबिक तेंदूखेड़ा निवासी संजय राय ने लिखित शिकायत दी थी कि वह कोलोनाइजर है। वह कॉलोनी निर्माण का नक्शा प्रस्तावित करने के लिए एसडीएम कार्यालय को स्थल निरीक्षण रिपोर्ट लगाने के लिए आवेदन किया था। आवेदन देने के बाद अकारण विलंब किया जा रहा था। 

इस पर राय ने एसडीएम के स्टेनो सौरभ यादव से बात की, जिस पर उसने 30 हजार रूपयोंकी रिश्वत की पेशकश की थी। ईओडब्ल्यू ने राय के लिखित आवेदन का सत्यापन किया। कॉल रिकार्डिंग आदि से शिकायत सही पाई गई, जिस पर गुरूवार को टीम ने योजनाबद्ध तरीके से एसडीएम पूजा सोनी के दफ्तर पर छापा मारकर स्टेनो सौरभ को रंगे हाथों पकड़ा