Jabalpur Breaking News: जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना व नगर निगम कमिश्नर का तबादला

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन ने आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना का नाम भी शामिल हैं। वहीं नगर निगम कमिश्नर प्रीति यादव का भी तबादला हो गया है।कलेक्टर जबलपुर दीपक सक्सेना शासन ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए आयुक्त जनसंपर्क बनाया है।
कलेक्टर, आगर मालवा राघवेन्द्र सिंह (2013) को कलेक्टर, जिला जबलपुर बनाया गया है। वहीं प्रीति यादव (2016), को कलेक्टर, जिला आगर मालवा बनाया गया है। इसी तरह रामप्रकाश अहिरवार (2018) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, इंदौर विकास प्राधिकरण, इंदौर को आयुक्त, नगर पालिक निगम, जबलपुर बनाया गया है।
इसी तरह आशीष सिंह अब उज्जैन कमिश्नर होंगे,शिवम् वर्मा कलेक्टर इंदौर बनाया गए, कटनी कलेक्टर दिलीप यादव बने कमिश्नर नगर निगम इंदौर, वहीं जयती सिंह बनी कलेक्टर बड़वानी।