Jabalpur Breaking News: गौर - सालीवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, रेलिंग लगा रहे मजदूरों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा
आर्य समय संवाददाता जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत गौर - सालीवाड़ा में रविवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार सफेद रंग की कार के चालक ने सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहे मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 12 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार सिग्मा - कान्हा रहवासी कालोनी सालीवाड़ा के समीप हाईवे पर मजदूर ग्रिल की पेंटिंग का काम कर रहे थे और भोजन के लिए सड़क किनारे बैठे हुए थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार के चालक ने अचानक नियंत्रण खोते हुए मजदूरों को जोरदार टक्कर मारते हुए रौंदता हुआ निकल गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
एएसपी ने बताया कि दुर्घटना में 12 श्रमिक घायल हुए हैं। जिसमें से दो महिलाएं चैनवती (35) और लच्छो बाई (38) की मौत हो गई है। वहीं एक घायल का पैर काटना पड़ा है, जबकि एक अन्य घायल की हालत नाज़ुक है।
शेष घायलों में गोमती बाई (40), राजकुमारी (37), वर्षा बाई (39), कृष्णा बाई (41), अकलवती (36), प्रभावती (40), मीरा बाई (38), जमना बाई (35), ज्ञानवती (41), भगवती (37), लक्ष्मी बाई (39), और छोटीबाई (36) का भी हड्डी से संबंधित उपचार किए जा रहा है।
सभी मंडला जिले के बम्होरी गांव के रहने वाले हैं।दुर्घटना को अंजाम देने वाले कार चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DTpf2GnEem9/?igsh=aXVlYTZnYno5OXI4