MP, छत्तीसगढ़, राजस्थान में जल्दी ही मुख्यमंत्री का चुनाव होगा , BJP ने नियुक्त किये केंद्रीय पर्यवेक्षक
मध्य प्रदेश के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा को ये जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा संसदीय बोर्ड ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के लैटर हेड पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक मध्य प्रदेश के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा को ये जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री सर्वानन्द सोनोवाल और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है वहीँ राजस्थान के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।