बीजेपी से विधायक रह चुके ध्रुव प्रताप सिंह और कद्दावर नेता शंकर महतो ने कांग्रेस जॉइन कर ली है | दोनों ने कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और डॉक्टर गोविंद सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की | ध्रुव प्रताप कटनी जिले की विजयराघवगढ़ सीट से विधायक रह चुके हैं , जबकि शंकर महतो बहोरीबंद के कद्दावर नीता में गिने जाते हैं |
ध्रुव प्रताप सिंह ने कहा 5 साल से बीजेपी अपने मूल विचारधारा से हट चुकी है | उन्होंने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा पर हमला करते हुए कहा, भारतीय जनता पार्टी का संगठन इस समय सबसे निचले स्तर पर है |
बीडी शर्मा बिना मैदानी अनुभव सांसद और प्रदेशाध्यक्ष बन गए | उनके पास कार्यकर्ताओं से बात करने का समय नहीं है | वे अपनी लिविश लाइफ में मस्त है |
पूर्व विधायक ने विजयराघवगढ़ से मौजूदा बीजेपी विधायक संजय पाठक के लिए कहा ,आपको महाभारत की जानकारी तो है | महाभारत में 1 पुत्र थे दुर्योधन, जो कि विजयराघवगढ़ विधायक हैं | ऐसे दुर्योधन हमारे ख्याल से मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मिलेंगे | आज की महाभारत में दुर्योधन तो बढ़ गए हैं , लेकिन धृतराष्ट्र एक ही हैं, जो भोपाल में बैठे हैं | उनकी आंखों में पट्टी बंधी है | इसलिए बीजेपी के कार्यकर्ता परेशान हैं |
कटनी में बीजेपी के जिलाध्यक्ष रहे और कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे ध्रुव प्रताप सिंह की तीन पीढ़ियां बरवाड़ा विजयराघवगढ़ से चुनाव लड़ती आ रही है |
कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले लोधी समाज के नेता शंकर महतो कटनी की बहोरीबंद विधानसभा से तीन बार निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं | पिछले चुनाव में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली थी | अब बीजेपी से मोहभंग हो चुका है उनका | भोपाल से रजनी सिंह राजपूत
https://www.youtube.com/watch?v=aN-ZE4AGjvE