अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने 'गदर 2' की सफलता पर किया रिएक्ट कर बोले गदर 2 की सक्सेस ने उन्हें हैरान कर दिया था।

अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने 'गदर 2' की सफलता पर किया रिएक्ट कर बोले गदर 2 की सक्सेस ने उन्हें हैरान कर दिया था।

गुरुवार को कॉफी विद करण का नया एपिसोड रिलीज किया गया। शो में करण जौहर ने साल 2023 की सबसे चर्चित फिल्म गदर 2 को लेकर मेहमान अजय देवगन और रोहित शेट्टी से सवाल किया। करण जौहर ने शो में बताया कि गदर 2 की सक्सेस ने उन्हें हैरान कर दिया था। 

अजय देवगन और रोहित शेट्टी बॉलीवुड की हिट डायरेक्टर और एक्टर की जोड़ी है। गोलमाल से लेकर सिंघम तक, दोनों ने साथ में कई हिट प्रोजेक्ट्स दिए हैं। अब दोनों साथ में करण जौहर के सेलिब्रिटी चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचे।

करण जौहर का ये शो बॉलीवुड गॉसिप के लिए जाना जाता है। जहां, होस्ट सेलेब्स से कई फंसा देने वाले सवाल करते हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने अजय देवगन और रोहित शेट्टी से भी कई सवाल किए

21 दिसंबर को कॉफी विद करण का नया एपिसोड रिलीज किया गया। शो में करण जौहर ने साल 2023 की सबसे चर्चित फिल्म गदर 2 को लेकर भी अजय देवगन और रोहित शेट्टी से सवाल किया। करण ने बताया कि गदर 2 की सक्सेस ने उन्हें हैरान कर दिया था, क्योंकि 66 साल की उम्र में किसी भी एक्टर के लिए ये करिश्मा करना बहुत बड़ी बात है।

करण जौहर ने कहा, "गदर 2 की सक्सेस सोच से परे है। मुझे लगता इस पर कोई डॉक्यूमेंट्री बना सकता है कि गदर 2 कैसे शूट की गई, क्योंकि मुझे लगता है कि किसी ने भी शुरुआत में ऐसा नहीं सोचा होगा कि फिल्म 40 करोड़ के साथ ओपनिंग करेगी और 500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर डालेगी, और सनी देओल, जो 66 साल के हैं।"

क्या बोले रोहित शेट्टी ?

करण जौहर की बात पर रिएक्ट करते हुए रोहित शेट्टी ने कहा, "मुझे लगता कि ये एक ऐसी फिल्म है, जिसे लेकर हर कोई खुश ता। गदर के लिए, सनी देओल के लिए।"