Jabalpur News: छेड़छाड़ से परेशान सिद्धी ने लगा ली फांसी, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

Jabalpur News: Troubled by molestation, Siddhi hanged herself, angry villagers blocked the road

Jabalpur News: छेड़छाड़ से परेशान सिद्धी ने लगा ली फांसी, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। शोहदे की प्रताड़ना से तंग होकर 18 साल की लड़की ने अंततः फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गोसलपुर गुड़हाई क्षेत्र की रहने वाली लड़की सिद्धी ने अपने घर में फांसी लगा ली। लड़की द्वारा आत्महत्या करने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

थाना प्रभारी राजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि गुड़हाई निवासी 18 वर्षीय कुमारी सिद्धी ने अपने घर में फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सिद्धी के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने क्षेत्र के रहने वाले ऋषभ परिहार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

संभवतः लड़का-लड़की एक दूसरे को जानते थे, पुलिस सुसाइड मामले की हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। सिद्धी के द्वारा सुसाइड करने के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि लड़का ऋषभ, लड़की को आते-जाते परेशान करता था। बताया जाता है कि ऋषभ पहले भी छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।