Jabalpur News:चंद्रशेखर गार्डन में चल रही श्रीमद्भागवत में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, कान्हा आया रे आया.. पर झूमे भक्त

Jabalpur News: The celebration of Shri Krishna Janmotsav is going on in the Shrimad Bhagwat in Chandrashekhar Garden, devotees danced on Kanha Aaya Re Aaya.

Jabalpur News:चंद्रशेखर गार्डन में चल रही श्रीमद्भागवत में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, कान्हा आया रे आया.. पर झूमे भक्त

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। कान्हा आया रे आया.. ब्रज में बाजे आज बधाई. नाचो लोग लुगाई.. राधे.. राधे। श्री वृंदावन बिहारी लाल की जय हो.. बरसाने की छोरी राधा गोरी गोरी..। के भजन पर विजय नगर स्थित चंद्रशेखर गार्डन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा पंडाल में भक्त, महिलाएं झूम उठे। यह अवसर था कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का। जन्मोत्सव में फूलों की वर्षा कर श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से बनाया गया।

कथा के चतुर्थ दिवस पर अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित सुरेन्द्र आनंद महाराज ने अपने मुखार बिंद से समुद्र मंथन व वामन चरित्र का वर्णन करते हुए समुद्र मंथन के महात्म्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे देवता और राक्षसों ने मिलकर अमृत प्राप्त करने के लिए समुद्र मंथन किया था।

इस मंथन के दौरान न केवल अमृत, बल्कि अनेक दिव्य रत्न और विष जैसे हलाहल का भी प्रकट होना हुआ, जिसे भगवान शिव ने अपनी कंठ में धारण किया। पंडित जी ने भगवान विष्णु के मोहिनी रूप की महिमा को भी विस्तार से बताया, जिसमें उन्होंने देवताओं को अमृत प्राप्त करने में मदद की और राक्षसों को हराया।

कथा के दूसरे भाग में वामन अवतार पर जोर देते हुए पंडित सुरेन्द्र आनंद महाराज ने बताया कि कैसे भगवान विष्णु ने राजा बलि के अत्यधिक साम्राज्य को नियंत्रित करने के लिए वामन रूप में अवतार लिया। तीन पग भूमि के दान में भगवान विष्णु ने अपने दिव्य रूप से पृथ्वी और आकाश को नापा और राजा बलि को पाताल लोक भेजा।

पंडित जी ने इस घटना को धार्मिक और नैतिक दृष्टिकोण से समझाया, जिससे श्रोताओं ने यह जाना कि भगवान विष्णु ने सत्य और धर्म की स्थापना के लिए यह अवतार लिया था। कथा में आयोजन समिति से जुड़े हुए देवेन्द्र पचौरी व अचर्ना पचौरी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 31 जनवरी तक चलेगा। कथा में मुख्य रूप से अचर्ना पचौरी, नीता पांडे, उत्कर्षा सोनी, रति ठाकुर, सीमा साहू, माया विश्वकर्मा, किरण जायसवाल, मधुवाला तिवारी, अभिलाषा सोनी, दिनेश सेन, अभिषेक, रेखा खेमरिया, संध्या शुक्ला, वशिष्ठ नारायण शुक्ला, ममता उसरेठे, प्रज्ञा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजनों ने महोत्सव में भाग लिया।