Jabalpur News:रांझी क्षेत्र में विधायक रोहाणी ने निकाली तिरंगा यात्रा
Jabalpur News: MLA Rohani took out a tricolor yatra in Ranjhi area
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने एक भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा प्रातः 11 बजे से रांझी क्षेत्र के बड़ा पत्थर से प्रारंभ होकर मस्ताना चौक से होते हुए दर्शन सिंह तिराहा तक निकाली गई।
जिसमें ऑपरेशन सिंदूर की झॉंकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। झॉंकी के पीछे हजारों युवा साथियों, मातृशक्तियों और जनप्रतिनिधिगणों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुॅंचाया।
इस अवसर पर एम.आई.सी. सदस्य दामोदर सोनी, पुष्पराज सिंह सेंगर, गुड्डा केवट पार्षद निशांत झरिया, अनुराग दहिया, संतोषी ठाकुर, श्रीमती सावित्री शाह, बाबा श्रीवास्तव, श्रीमती रीना ऋषि यादव, गोविंद यादव और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकगण आदि उपस्थित रहे।