Jabalpur News: अधिवक्ता की हत्या से आक्रोश, आज न्यायालीन कार्य का अधिवक्ताओं ने किया बहिष्कार

Jabalpur News: Angered by the murder of a lawyer, lawyers boycotted judicial work today.

Jabalpur News: अधिवक्ता की हत्या से आक्रोश, आज न्यायालीन कार्य का अधिवक्ताओं ने किया बहिष्कार

आर्य समय, संवाददाता, जबलपुर। मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद ने सोमवार को प्रतिवाद दिवस मनाया। इस दौरान अधिवक्ता न्यायालीन कार्य से विरत्त रहे। शिवपुरी जिले के करैरा में अधिवक्ता संजय सक्सेना की गोली मार कर की हत्या के विरोध में वकील आक्रोशित हैं। मप्र स्टेट बार कॉउंसिल ने इसके विरोध में पहले ही निर्णय लिया था। सोमवार को नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

गौरतलब है कि करैरा थाना पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक आरोपी को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर पकड़ा। पता चला कि जमीन विवाद में सुपारी देकर वकील संजय सक्सेना की हत्या कराई गई है। इसके विरोध स्वरूप आज अधिवक्ता न्यायालयीन कार्य से विरक्त होकर शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन दे रहे हैं।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेलाल गुप्ता एवं उपाध्यक्ष आर. के. सिंह सेनी ने चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वकीलों की अनुपस्थिति के कारण लिस्टेड मामलों को खारिज न किया जाए और न ही कोई विपरीत आदेश पारित किए जाएं। स्टेट बार काउंसिल ने स्पष्ट किया है कि हमारा विरोध प्रदर्शन पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण है। जिला स्तर पर कलेक्टर और तहसील स्तर पर तहसीलदार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए।

अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर बार काउंसिल वकीलों ने सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए मांग की है कि एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। इस दौरान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धन्य कुमार जैन ने दिवंगत अधिवक्ता संजय सक्सेना के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, आश्रितों को सरकारी नौकरी और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग भी की।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DUz43eBEW4K/?igsh=MTB3cG91MHBxZnBmYw==