Jabalpur News: बिलहरी में तेज रफ्तार कार खंबे से टकराईं, सीसीटीवी फुटेज आए सामने

Jabalpur News: A speeding car collided with a pole in Bilhari, CCTV footage surfaced

Jabalpur News: बिलहरी में तेज रफ्तार कार खंबे से टकराईं, सीसीटीवी फुटेज आए सामने

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। कैंट बिलहरी में एक फिर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टक्कर के बाद बिजली का खंभा टूटकर गिर गया, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अंधेरा फैल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गनीमत थी कि कार का एयरबैग खुल गया, जिससे चालक युवक की जान बच गई। हालांकि, दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर गोरा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त कार का रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 20 जेडए 9922 है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार को खंभे से टकराते हुए देखा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि छोटे हनुमान मंदिर से बिलहरी-तिलहरी का इलाका अब एक्सीडेंट प्वाइंट के रूप में पहचाना जाने लगा है। यहां आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए-

https://www.instagram.com/reel/DUFiyFvkamM/?igsh=YTJ2ajd4cXo4NTRo