Jabalpur News: ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए प्रधान आरक्षक को जबलपुर पुलिस ने दी शोक सलामी

Jabalpur News: ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए प्रधान आरक्षक को जबलपुर पुलिस ने दी शोक सलामी

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। थाना लार्डगंज अंतर्गत आने वाली यादव कालोनी पुलिस चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक अभिषेक शिन्दे की 27 अगस्त की रात्रि आरोपी को पकड़ने गये थे। जिन्हें अंधमुक वायपास के पास सर्विस रोड पर बोलेरो वाहन के चालक द्वारा तेज गति लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी थी।जिन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान प्रधान आरक्षक अभिषेक शिन्दे का निधन हो गया था।

28 अगस्त को प्रधान आरक्षक अभिषेक शिन्दे के पार्थिव शरीर को तिलवारा घाट में जबलपुर पुलिस द्वारा शोक सलामी दी गयी। पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर अतुल सिंह (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.), द्वारा पुष्पचक्र अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी तथा 2 मिनट का मौन रखकर परमपिता परमेश्वर से शोकाकुल परिवार को इस आघात को सहने की शक्ति देने हेतु प्रार्थना की गयी।

इस अवसर पर अतिरक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध जितेन्द्र सिंह, समस्त नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक, कन्ट्रोलरूम प्रभारी, अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।