Jabalpur News: डॉ.सुरेन्द्र सिंह बने RDVV के नए डीएसडब्ल्यू

Jabalpur News: डॉ.सुरेन्द्र सिंह बने RDVV के  नए डीएसडब्ल्यू

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) के नए अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) डॉ. सुरेंद्र सिंह होंगे। मंगलवार को कुलसचिव कार्यालय से जारी हुए आदेश के तहत आचार्य बायोसाइंस विभाग डॉ. सुरेन्द्र सिंह को अधिष्ठाता, छात्र कल्याण के पद पर आगामी आदेश तक के लिए नामित किया है।

उल्लेखनीय है कि गत 16 मार्च को अधिष्ठाता छात्र कल्याण का पद लंबे समय से संभाल रहे प्रो. विवेक मिश्रा ने त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने त्यागपत्र अपने में विश्वविद्यालय प्रशासन पर असहयोग के करने का आरोप लगाया था। प्रोफेसर विवेक मिश्रा के त्यागपत्र के बाद से डीएसडब्ल्यू को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।