Jabalpur News: RDVV कर्मचारी नेता लिपिक संजय यादव को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, निलंबन पर लगी रोक
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) के लिपिक एवं कर्मचारी नेता को एमपी हाईकोर्ट से बड़ी मिली है। जस्टिस विशाल धरगट की कोर्ट ने कर्मचारी नेता संजय यादव द्वारा निलंबन के विरुद्ध दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी किए गए निलंबन आदेश पर रोक लगा दी है।
वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह में जवाब तलब किया गया है। उल्लेखनीय है कि 25 जनवरी 2026 को प्रभारी कुलसचिव प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह द्वारा एक आदेश जारी कर कर्मचारी नेता संजय यादव को निलंबित कर दिया गया था। कर्मचारी संघ चुनाव के पहले हुई इस कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया था।