Jabalpur News: RDVV बैकलॉग शिक्षक भर्ती प्रक्रिया होगी निरस्त, ईसी बैठक में लिया निर्णय

Jabalpur News: RDVV बैकलॉग शिक्षक भर्ती प्रक्रिया होगी निरस्त, ईसी बैठक में लिया निर्णय

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) में साल 2021 से चल रही एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोफेसर के बैकलॉग पदों को भरने की प्रक्रिया को अंतत: निरस्त करने की तैयारी कर ली है। ईसी मेंबर चंद्र शेखर पटेल ने बताया कि शुक्रवार 20 फरवरी को विश्वविद्यालय की कार्य परिषद (ईसी) के समक्ष रखी गई जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। 

हालांकि भर्ती प्रक्रिया को लेकर अंतिम निर्णय एमपी हाईकोर्ट में विचाराधीन याचिका के निर्णय के अधीन रहेगा। याचिका पर अगली सुनवाई 25 फरवरी को होनी है। सभवता: सुनवाई के दिन RDVV प्रशासन की ओर से ईसी में लिए गए निर्णय से कोर्ट को अवगत कराया जाएगा। उसके बाद कोर्ट का क्या रूख होता है,इस पर अभ्यार्थियों व विश्वविद्यालय प्रशासन की नजर रहेगी। 

दरअसल, भर्ती प्रक्रिया शुरू से ही विवादों से घिरी हुई थी। मुख्य रूप से आरक्षण के नियमों का पालन न करने के कारण यह भर्ती अटक गई थी। उल्लेखनीय है कि साल 2021 में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की भर्तियों के जो विज्ञापन जारी किए गए थे, उसमें आरक्षित वर्ग के साथ ही दिव्यांग जनों के लिए पदों की संख्या निर्धारित नहीं की गई थी।

इस भर्ती विज्ञापन की शिकायत डिसेबिलिटी कमिश्नर के पास की गई थी जिसके बाद यूनिवर्सिटी के खिलाप करते हुए उन्हें यह आदेशित किया था कि इस विज्ञापन को संशोधित कर आरक्षित वर्ग सहित दिव्यांगजन एवं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के पदों की जानकारी दी जाए। यूनिवर्सिटी के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए उन्हें यह आदेशित किया था कि इस विज्ञापन को संशोधित कर आरक्षित वर्ग सहित दिव्यांगजन एवं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के पदों की जानकारी दी जाए।

18 अप्रैल 2023 को यूनिवर्सिटी के द्वारा दोबारा संशोधित विज्ञापन निकाला गया जिसमें आरक्षित वर्ग सहित महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए पदों की जानकारी दी गई। इस संशोधित विज्ञापन के जारी करने तक लगभग 50 फीसदी भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी।

बार-बार हो जाती है कैंसिल भर्ती - विश्वविद्यालय में साल 2010 में भर्ती निकाली गई थी,जो कैंसिल कर दी गई। उसके बाद साल 2014 में भी जो भर्ती निकाली गई। वह भी पूरी नहीं हो सकी। अब 2021 में निकाली गई भर्ती पर भी विभाग 2025 तक तकनीकी अड़चनों के चलते भर्ती नहीं कर पाया।