Jabalpur News: RDVV का 36वां दीक्षान्त समारोह जून में प्रस्तावित, कुलगुरु ने राज्यपाल को दिया निमंत्रण

Jabalpur News: RDVV का 36वां दीक्षान्त समारोह जून में प्रस्तावित, कुलगुरु ने राज्यपाल को दिया निमंत्रण

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) का 36वाँ दीक्षांत समारोह माह जून 2026 में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में विगत दिवस कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा द्वारा व्यक्तिगत रूप से भेंट कर मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल को समारोह की अध्यक्षता हेतु आमंत्रण पत्र एवं आयोजन तिथि की सहमति हेतु पत्र सौपा गया है एवं विश्वविद्यालय में तैयार अंगवस्त्र से राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि दीक्षान्त समारोह की तैयारियाँ व्यापक स्तर पर प्रारंभ कर दी गई हैं। कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा एवं कुलसचिव डॉ. रविशंकर सोनवाल तथा मुख्य समन्वयक प्रो. एसएस. संधू की उपस्थिति में विगत दिवस विभिन्न समितियों के संयोजकों के साथ दीक्षान्त समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।

जिसमें स्वर्ण पदक एवं उपाधि वितरण, मंच साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था, स्मारिका, परिवहन, आमंत्रण कार्ड, जनसंपर्क एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कुलगुरु प्रो. वर्मा ने माह मई 2026 में तैयारियों को अंतिम रूप देने पर जोर दिया ताकि राज्यपाल से दीक्षान्त समारोह के आयोजन की तिथि हेतु सहमति प्राप्त होने के उपरांत भव्यता के साथ सम्पन्न हो सके।

इस बैठक में दीक्षांत समारोह के समिति के सदस्यगण प्रो. राकेश बाजपेयी, प्रो. सुरेन्द्र सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसके दुबे, प्रो. जेके मैत्रा, सहायक कुलसचिव पवन साहू, डॉ. हरेकृष्ण पाण्डेय तथा ओमप्रकाश यादव आदि उपस्थित थे।