Jabalpur News: OFK में ओटी - HRA डिफरेंस की शेष राशि के भुगतान का आदेश जारी
आर्य समय संवाददाता जबलपुर। आयुध निर्माणी खमरिया (OFK) कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत मिली है। ओएफके में ओटी - एचआरए डिफरेंस की शेष राशि के भुगतान का आदेश जारी हो गए हैं। बताया जाता है कि इस प्रकरण में सुरक्षा कर्मचारी यूनियन खमरिया द्वारा अवमानना का प्रकरण कैट जबलपुर में दायर किया गया था।
23 फरवरी को हुई पिछली सुनवाई में रखे गए पक्ष एवं एमआईएल प्रबंधन द्वारा किए जा रहे विधि विरुद्ध कार्य का विवरण देने तथा दिए गए जवाब पर की गई आपत्ति के आधार प्रबंधन पर अवमानना की कार्यवाही होना लगभग तय था। MIL प्रबंधन द्वारा दुर्भावना पूर्वक आयुध निर्माणी खमरिया के कर्मचारियों का भुगतान रोका गया था।
जबकि बाकी सभी संस्थानों में भुगतान हो चुके हैं। यूनियन के पदाधिकारी आनंद शर्मा ,राकेश रंजन अखिलेश पटेल,अनिल गुप्ता, हृदेश यादव,प्रकाश गौड, रामबाबू मीणा, संतोष सिंह,अनुपम भौमिक,धर्मेंद्र रजक, महेंद्र रजक,मुकेश विनोदिया, दुर्गेश सोनी,अजीत यादव,मुकेश कुमार आदि ने MIL द्वारा जारी आदेश के लिए हार्दिक धन्यवाद देते हुए प्रबंधन से मांग की है कि यथाशीघ्र ओटी, एच आर ए, आदि के डिफरेंट की शेष राशि का भुगतान कराया जाए और सेवानिवृत कर्मचारी जिन्हें अभी तक कोई भुगतान नहीं किया गया है उन्हें भी राशि का भुगतान कराया जाए अन्यथा की स्थिति में अवमानना की कार्यवाही की जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।