Jabalpur News: 6600 नग नशीले इंजेक्शन पुलिस ने किए जप्त, ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

Jabalpur News: 6600 नग नशीले इंजेक्शन पुलिस ने किए जप्त, ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। जबलपुर में नशीले इंजेक्शन सहित गांजा सप्लाई का अवैध कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। नशे के सौदागरों ने कानून के शिकंजे से बचने के लिए प्रतिबंधित इंजेक्शन बेचने शुरू कर दिए हैं। एसपी सम्मत उपाध्याय के निर्देश पर क्राइम ब्रांच, थाना बेलबाग और थाना अधारताल की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 6 आरापियों को गिरफ्तार कर 6600 नग नशीले इंजेक्शन, 5 मोबाइल और एक ई रिक्शा जप्त किया है।

इंजेक्शन तस्करी में दुर्गा पटेल पिता बेनीप्रसाद पटेल उम्र 46 वर्ष निवासी समता कालोनी गोहलपुर, मोह. आरिफ पिता निसार अहमद उम्र 32 साल निवासी ठक्कर ग्राम पचकुईया हनुमानताल, अमजद खान पिता गफ्फार खान उम्र 48 साल निवासी गाजी नगर जुग्गी झोपड़ी 10 नल गोहलपुर, सैय्यद असरफ अली उर्फ जीजा उम्र 39 वर्ष निवासी बंद कुआ ओमती, सौरभ नामदेव पिता रमेश नामदेव उम्र 45 वर्ष निवासी गुलाटी पेट्रोल पम्प के पास मदनमहल और गीतांशु साहू पिता संतोष साहू उम्र 26 वर्ष निवासी बजरंग बाड़ा अधारताल को गिरफ्तार किया गया है।

थाना प्रभारी बेलबाग जीतेन्द्र पाटकर ने बताया कि क्र ाइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखिबर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रामलीला मैदान के पास ई रिक्सा क्र मांक एमपी 20 जेड एक्स 7302 में 1 कार्टून एवं 1 सफेद बोरी में भारी मात्रा में अवैध नशीले इन्जेक्शन लिये बेचने के फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहा है। तत्काल दबिश देते हुए ई रिक्शा में 3 कार्टून एवं 1 सफेद बोरी रखी मिली।

प्रत्येक कार्टून में 16-16 बाक्स मिले,बाक्स में 25-25 नग फेनिरामिन इंजेक्शन, एविल 10 एमएल के कुल 1200 शीशी कीमती लगभग 26 हजार 400 रूपये एवं सफेद बोरी में 80 डिब्बे में बुप्रेनोरफाइन इंजेक्शन ई-पी-टाल्जेसिक 02 एमएल वाले कुल 2 हजार इंजेक्शन कीमती लगभग 54 हजार 400 रूपये के रखे मिले है। टीम ने जांच-पड़ताल करते हुए नशील इंजेक्शन की तस्करी करने वालों को पकड़ा है।